75 करोड़ के मेहनताने के बावजूद ऋतिक ने छोड़ा OTT का प्रोजेक्ट
ऋतिक रोशन इस साल ब्रिटिश टीवी सीरियल ‘द नाइट मैनेजर’ के हिंदी रीमेक से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रहे थे। डिज्नी प्लस हॉटस्टार इसके लिए ऋतिक को 75 करोड़ रुपए का भारी-भरकम मेहनताना भी दे रहा था। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक ने इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिए हैं। बताया जा रहा है कि ऋतिक इस प्रोजेक्ट के लिए न तो लंबा समय दे सकते थे और न ही उनके पास डेट्स उपलब्ध थीं। प्रोजेक्ट्स को प्रिटी जिंटा प्रोड्यूस करने वाली थीं। लेकिन ऋतिक के इससे अलग होते ही फिलहाल यह ठंडे बस्ते में चला गया है।
19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म
जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी स्टारर क्राइम थ्रिलर ‘मुंबई सागा’ का टीजर आज रिलीज होगा। जॉन ने फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए मंगलवार को सोशल मीडिया पर लिखा, साल के सबसे बड़े सागा के लिए तैयार रहिए। संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म के जरिए जॉन और इमरान पहली बार स्क्रीन साझा कर रहे हैं। 19 मार्च को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल और गुलशन ग्रोवर की भी अहम भूमिका है।

पाठको की राय